
नॉन खटाई समेत छह नमूने लेकर जांच को भेजें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिठाई के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। सहायक आयुक्त द्वितीय ने डीएम के आदेश पर कई स्थानों पर अभियान चलाया और खाद्य सामग्री के छह नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे।
सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार ने बताया कि आजमपुर गांव में नाजिम की दुकान से बूंदी और हसरत की दुकान से बूंदी के लड्डू, ओम साईं स्वीट चंडी रोड से बूंदी एवं नान खटाई का नमूना, बालाजी मिष्ठान भंडार चंडी रोड से बूंदी के लड्डू और बूंदी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गुप्ता, सहरिश सादात, आरपी गंगवार एवं प्रियंक श्रीवास्तव शामिल रहे।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी


























