हापुड़ सूवि(ehapurnews.com):उत्तर प्रदेष अनुसूचित जाति वित्त एंव विकास निगम लि0 हापुड द्वारा संचालित योजनाओ मेें वित्तीय वर्ष 2022-23 में पं0 दीन दयाल स्वतः रोजगार योजना,नगरीय/व्यवसायिक क्षेत्र दुकान निर्माण,.लाण्ड्री एंव ड्राइक्लीनिंग योजना एवं टेलरिंग शाप योजना (सिलाई मशीन योजना) में पात्र बेरोजगार व्यक्तियों से आनलाइन/ आफलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। आॅनलाइन/ आॅफलाइन आवेदन के सम्बन्ध में किसी भी जानकारी के लिये जिला प्रबन्धक, उ0प्र0 अनु0जा0 वित्त एंव विकास निगम कमरा न0 19, विकास भवन, हापुड एंव सम्बन्धित विकास खण्ड में सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) से सम्पर्क कर आवेदन जमा कर सकते है। अॅानलाइन आवेदन करने की वेबसाइड www.upscfdc.hqup.in है। पूर्ण रूप से भरे ऋण आवेदन पत्र दिनांक 15 मई, 2022 तक कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी एवं अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में सीधे जमा किया जा सकता है।
पात्रता के नियम व शर्ते निम्नवत् है-
- आवेदक अनुसूचित जाति का हो।(तहसीलदार द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र संलग्न करे)।
- आवेदक की वार्षिक आय नगरीय क्षेत्र में रू0 56,460/-तथा ग्रामीण क्षेत्र में रू 46,080/- से अधिक नही होनी चाहिए।(तहसीलदार द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र संलग्न करे)।
- दुकान निर्माण योजना में नगरीय/ग्रामीण क्षेत्र में उसके पास व्यवसायिक स्थान पर स्वंय की भूमि हो।(जमीन के कागज एंव नजरी नक्षा संलग्न करे)।
- लाण्ड्री एण्ड ड्राई क्लीनिग योजना में आवेदक अनुसूचित जाति का होना चाहिए। धोबी समाज के व्यक्तियो को वरीयता प्रदान की जायेगी। स्थापित करने का स्थान एवं पता भी अंकित करे।
- दुकान निर्माण योजना में प्रषिक्षित युवक/युवतियों एवं पारिवारिक लाभ योजना से लाभान्वित महिलाओं को प्राथमिकता प्रदान की जायेगी।
- ऋण आवेदक पत्र पर आधार न0 व दूरभाष अंकित किया जाए आधार कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य रूप/से संलग्न करे।
शरीर के लिए शुद्ध दूध जरूरी: 9068607739




























