श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर लें गौ पालन का संकल्प
हापुड,सूवि(ehapurnews.com): भगवान श्रीकृष्ण की जन्मोत्सव हम सभी के लिए आनंद और खुशियों का समय है। इस मौके पर हम सभी को भगवान् श्रीकृष्ण के आदर्शों को याद करने और उनकी भाँति गौमाता की सेवा का सुअवसर मिला है। जन्माष्टमी पर,निराश्रित गोवंश का पालन पूर्ण मनोयोग से करने का संकल्प लेने की प्रेरणा मिलती है। यह एक अद्वितीय अवसर है जब हम सभी अपने गौ आश्रय स्थल की संरक्षित गौमाता को पूजन कर अपने संकल्प के प्रति वचनबद्धता दिखा रहे हैं।

इस अवसर पर जनपद की जिलाधिकारी महोदया द्वारा गुरुवार को निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल उपेड़ा का निरीक्षण किया गया। वहाँ उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं व अन्य व्यवस्था का परीक्षण कर सुधारात्मक उपयोगी निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी द्वारा गौ माता की जलाभिषेक व माल्यार्पण कर पूजा की गई। आयोजन के समय CVO डॉ प्रमोद कुमार, डॉ रोहतास, BDO हापुड़ तथा अन्य लोग उपस्थित हुए। जनपद की समस्त गौशालाओं में गौ माता के पूजन का कार्यक्रम पशुपालन विभाग एव विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540

































