👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को डेयरियों से दूध के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जिससे डेयरी संचालकों में हड़कंच मच गया। टीम ने गांव घुघराला के इमरान एवं जान मोहम्मद, गांव हरसिंहपुर के नंदकिशोर, गांव महमूदपुर के तौफिक अली, गांव सदीकपुर में दीपक कुमार, आवास विकास से सोनल डेयरी, बुलंदशहर रोड से हापुड़ डेहरी, स्वर्ग आश्रम रोड से श्री राधे-राधे डेरी एवं एमबी डेयरी सीकर राजस्थान के टैंकर नंबर RJ06GB 4656 से तथा पायस मिल्क प्रोड्यूसर जेतपुरा राजस्थान के टैंकर नंबर RJ19GD2735 से दूध के एक -एक नमूने लेकर जांच के लिए भेजें। उपरोक्त सभी 10 नमूनों को जांच हेतु राजकीय लैब भेजा गया है।






























