हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव हरोड़ा कोठी में कामगार हरेंद्र सिंह की मौत के मामले में परिजनों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते हरेंद्र की मौत हुई है।
आपको बता दें कि शनिवार को जनपद बुलंदशहर के गांव वलीपुर निवासी हरेंद्र सिंह अपने साथ ही आनंद भूषण के साथ धान काटने की मशीन में सवार होकर सिंभावली के गांव हरोड़ा कोठी आ रहा था। इसी दौरान गांव के पास पहुंचते ही जंगल से गुजर रही एक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हरेंद्र की मौत हो गई। मृतक के भाई देवेंद्र ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010





























