जिले में स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक, एक मरीज में हुई पुष्टि
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति में मंगलवार को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। हालांकि मरीज का उपचार मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल से स्वास्थ्य विभाग को स्वाइन फ्लू की चपेट में आए व्यक्ति की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को गांव में जाकर परिजनों व अन्य व्यक्तियों की जांच भी की।
मिली जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराड़ा के रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति को करीब 10 दिन पहले खांसी, जुकाम और बुखार की परेशानी हुई थी। इसके बाद गांव में ही उसका प्राथमिक उपचार कराया गया लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर व्यक्ति को सांस लेने में कठिनाई होने लगी जिसके बाद उसे 29 फरवरी को मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों को स्वाइन फ्लू का संदेह हुआ था। स्वाइन फ्लू की जांच कराई गई तो 5 मार्च को रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। 6 मार्च की शाम को इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद तत्काल अधिकारियों ने टीम का गठन कर मरीज के गांव भेजा जहां 50 घरों में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई है।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065

































