लाखों रुपए का ठग पकौड़ी बेचता मिला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लाखों रुपए ठग कर गायब हुआ एक भट्टा मुनीम नोएड़ा में ठेले पर पकौड़ी बेचते हुए लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। मामला एक माह पहले का है जब जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के भट्ठा पर मुनीम था, जो लोगों को झांसा देकर लाखों रुपए ठग कर उड़न छू हो गया। आरोपी नोएडा में ठेले पर पकौड़ी आदि बेचने लगा और अपना हुलिया भी बदल लिया।
नोएडा से गुजर रहें लोगों ने ठग को पहचान लिया और धर दबोचा। पीड़ितों ने ठग को कपूरपुर पुलिस को सौंप दिया। ठगी के शिकार लोगों ने थाने पर पहुंच कर हंगामा किया और नगदी दिलाने की मांग की।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010
अब आप खरीद सकते हैं पीवीसी तार और केबल वह भी सीधे निर्माता से वाजिब दामों पर। अधिकारी जानकारी के लिए कॉल करें: 9837824010 पर
पता: धनीराम मार्किट, नवीन मंडी के बराबर में, सुप्रीम पेट्रोल पम्प के सामने, गढ़ रोड़, हापुड़






























