तैराकों ने सीखे तैराकी के गुर
हापुड सीमन /अमितकुमार(ehapurnews.com): हापुड़ जिला तैराकी संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को हापुड के एल एन पब्लिक स्कूल के तैराकों कों तैराकी के गुरु सिखाए गए।
जिला तैराकी संघ हापुड के सचिव रामानंद राय एवं संयुक्त सचिव राजीव वर्मा ने तैराकों को तैराकी के क्षेत्र में खेल करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही यह भी बताया कि तैराकी स्वास्थ्य के लिए कितना लाभदायक है ।सचिव रामानंद राय ने कहा कि खेलने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता है। तुलसीदास ने कहा है कि पहला सुख निरोगी काया जिसके लिए तैराकी सर्वश्रेष्ठ व्यायाम है ।संयुक्त सचिव राजीव वर्मा ने कहा कि इस खेल को विकसित करने के लिए जिन जिन विद्यालयों में तरणताल है वहां के प्रबंध तंत्र को समर कैंप चलना चाहिए ताकि बच्चे बढ़-चढ़कर भाग ले सके।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





























