हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में रक्षाबंधन से सभी दुकानें अब रविवार को भी खुल सकेंगे। रविवार को साप्ताहिक बंदी की समाप्ति का आदेश प्रशासन द्वारा जारी किया गया है। अब रक्षाबंधन पर्व पर मिठाई, रेस्टोरेंट, राखी व अन्य दुकानें खोली जा सकेंगी। हालांकि कंटेनमेंट ज़ोन में केवल आवश्यक गतिविधियां ही जारी रहेंगी।
शासन-प्रशासन के इस फैसले से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। लोग काफी समय से रक्षाबंधन पर बाजार को खोलने की मांग कर रहे थे। त्यौहारों पर दुकानें बंद होने से व्यापारी को काफी नुकसान हो रहा था लेकिन अब व्यापारियों और दुकानदारों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि गतिविधियों का समय सोमवार से रविवार तक सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक है।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ प्लॉट और फ्लैट वो भी HPDA approved, 80% लोन सुविधा, Call 9540030099
























