👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हापुड़ की टीम ने बुधवार को छापेमारी की और मिठाई के नमूने लिए।टीम ने शांति किराना स्टोर पिलखवा से रिफाइड राइस ब्रान तेल , राजकुमार स्वीट्स पिलखुवा से बूंदी का लड्डू के , पंडित जी स्वीट्स गालंद से गुलाब जामुन ,मुकेश स्वीट्स गालंद से छेने का रसगुल्ला और राकेश स्वीट्स गालंद से बेसन के लड्डू के नमूने संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को जांच हेतु राजकीय लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।टीम की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।





























