👁 0 views Views
स्वामी श्रद्धानंद का 97वां बलिदान दिवस मनाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आर्य समाज मंदिर प्रांगण में रविवार को महान स्वत्रंता नायक व समाज सुधारक स्वामी श्रद्धानंद का 97वां बलिदान दिवस मनाया गया। इस दौरान मंदिर प्रांगण में हवन में आहुति देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और विश्व कल्याण की कामना की गई।
आर्य समाज के वरिष्ठ आनंद प्रकाश आर्य ने अमर बलिदानी स्वामी श्रद्धानंद के जीवन का मार्मिक घटनाओं से सदनको अवगत कराया और देश की वर्तमान समस्याओं का निराकरण करने के लिए आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद व स्वामी श्रद्धानंद के दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसके साथ ही सुंदर लाल आर्य, कुवंरपाल आर्य, सोनू शर्मा, रेखा गोयल ने भी अपने विचार रखे।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314

































