👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के कुचेसर रोड चौपला प़र रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कैम्प में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.योगेश्वर दत्त,डॉ.राजेश्वर,इलेक्ट्रोहोमोपैथी फिजिशियन डॉ.प्रेमवीर सैनी,नैचुरोपैथी विशेषज्ञ डॉ.इन्द्रजीत ,डॉ.युद्धवीर सिंह(नैचुरोपैथी),दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.नवीन सैनी और उनके सहयोगी तुषार व हर्ष आदि ने रोगियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।शिविर में लोगो ने रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया।इसी के साथ ही रोगियों में विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जाँच की गई।कैंप का अयोजन डॉ.नवीन सैनी व डॉ युद्धवीर द्वारा कराया गया।




























