मेरठ-हापुड़ सीट पर सस्पेंस बरकार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जरा कर दी है, परंतु मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद, मुरादाबाद सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा न करके दावेदारों के दिल की धड़कन को बढ़ा दिया है। जनपद हापुड की विधानसभा हापुड़ व धौलाना का अधिकांश क्षेत्र मेरठ व गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र में आता है।
मेरठ व गाजियाबाद सीट पर टिकट बदलाव की सम्भावनाएं अधिक जताई जा रही है। गाजियाबाद से पूर्व राज्यमंत्री अतुल गर्ग या अनिल अग्रवाल के रुप में वैश्य कोटा पूरा किया जा सकता है। इस कोटे से मेरठ से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री विकास अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, उपभोक्ता सहकारी संघ के चेयरमैन संजीव सिक्का, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा का दावा चर्चा में है।
चर्चा है कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व गाजियाबाद और मेरठ में वैश्य को ही मैदान में उतारने की पक्षधर है। मेरठ से सांसद राजेंद्र अग्रवाल व गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह भाजपा सांसद है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

































