बसपा से निलम्बित सांसद दानिश ने थामा कांग्रेस का दामन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अमरोहा-गढ़मुक्तेश्वर लोकसभा सीट से सांसद कुंवर दानिश ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दानिश बसपा के टिकट पर सांसद निर्वाचित हुए थे, परंतु दानिश के कांग्रेस की तारीफ व कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के कारण बसपा सुप्रीमो ने दानिश को बसपा से निष्कासित कर दिया था।

बसपा से निलम्बित सांसद कुंवर दानिश अली ने बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने दानिश को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
दानिश ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि साथियों, मैने कांग्रेस जाइन कर ली है। मैने गरीबों के हितैषी का साथ चुना है। अमरोहा-गढ़मुक्तेश्वर संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में चुनाव मैदान में उतरने की प्रबल सम्भावना है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




























