👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के रसूलपुर बहलोलपुर में बुलेट चोरी होने का मामला सामने आया है. मामले से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें दो संदिग्ध बुलेट पर सवार होकर जाते हुए नजर आ रहे हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार घर के अंदर सो रहा था कि इस दौरान दो संदिग्ध छत के रास्ते से घर में दाखिल हुए. संदिग्धों ने बुलेट पर हाथ साफ कर दिया और उसे घर से निकाल कर ले उड़े.






























