👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में एक संदिग्ध युवक बाइक पर हाथ साफ करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बता दें कि मामला रविवार का हैं जहां दिनदहाड़े नेशनल हाइवे पर स्थित वैष्णो कालोनी में संदिग्ध व्यक्ति बाइक को ले उड़ता है। बाइक स्वामी राजू चौहान एक फैक्ट्ररी में कार्य करता है। दोपहर वह घर खाना खाने आया था और घर के बाहर बाइक खड़ी कर दी। इसी दौरान मौका पाकर संदिग्ध बाइक को लेकर रफू चक्कर हो गया। पुलिस के अनुसार संदिग्ध का एक साथी आटो में फरार हो गया। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033


































