👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के किशनगंज के बाहर कुछ लोगों ने सोमवार की देर शाम मोबाइल छीनने के शक में एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जांच के आधार पर संदिग्ध के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया।
आपको बता दें कि मामला सोमवार की रात करीब 10 बजे के आसपास का है जब कुछ लोगों ने किशनगंज के बाहर खड़े एक युवक से मोबाइल छीनने के शक में संदिग्ध को पकड़ लिया। युवक का कहना है कि संदिग्ध ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया तो वह भागते समय गिर गया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर संदिग्ध को जेल भेज दिया।




























