हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मौहल्ला कबाड़ी बाजार में मंगलवार को दिन छिपने के बाद बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर भाग खड़ा हुआ। महिला का शोर सुनकर लोग पीछे भी दौड़े लेकिन बदमाश हाथ नहीं आया। कसेरठ बाजार हापुड़ की नीलम अग्रवाल मंगलवार को दिन छिपने के बाद चंडी मंदिर से दर्शन कर मयूरी से घर लौट रही थी कि एक बदमाश मयूरी पर पीछे लटक कर यात्रा करने लगा, जैसे ही मयूरी कबाड़ी बाजार पहुंची तो लटक कर यात्रा कर रहा बदमाश अपने असली रूप में आ गया और नीलम के गले से चेन झपट कर भाग खड़ा हुआ। महिला का शोर सुनकर लोगों ने बदमाश को इधर उधर खोजा भी परन्तु वह हाथ नहीं आया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस जांच कर रही है।
सीसीटीवी में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक युवक ई-रिक्शा के पीछे लटककर यात्रा कर रहा है। मौका देखते ही इसने मयूरी में बैठी नीलम की चेन पर झपट्टा मार दिया और लेकर भाग खड़ा हुआ। पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है।
प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…
Read more
























