हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट क्षेत्र से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वाहन स्वामी ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। घटना सोमवार की दोपहर की है जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है।
गढ़मुक्तेश्वर निवासी तीर्थ पुरोहित सचिन शर्मा उर्फ टिननू की बजाज मोटरसाइकिल बृजघाट के फव्वारा चौक पर स्थित एक ढाबे के पास खड़ी थी जिसपर एक संदिग्ध की नज़र पड़ गई। संदिग्ध बाइक को धक्का मारकर अपने साथ ले गया जिसकी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताते चलें कि बृजघाट का फव्वारा चौक एक अति व्यस्त भीड़ वाला इलाका है जहां सुबह करीब 10:15 बजे बाइक गायब होने का मामला प्रकाश में आया है।
तीर्थ पुरोहित ने जब वापस आकर देखा कि उसकी बाइक नहीं है तो उसके होश उड़ गए। स्थानीय दुकानदारों के यहां लगे कैमरों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गई तो संदिग्ध बाइक ले जाते हुए दिखाई दिया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।



























