👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के एक गांव में शनिवार कि दोपहर को आकाशीय बिजली गिरने से एक परिवार का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई। आपको बता दें कि मामला जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव ददायरा का है जब शनिवार की दोपहर को कुंवरपाल शर्मा के मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे सारा इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे टेलीविजन, बिजली की वायरिंग, इनवर्टर आदि खराब हो गए और मकान का कुछ हुस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान कुंवर पाल शर्मा का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। राहत की बात ये रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। जिसने भी इस आकाशीय बिजली को गिरते हुए देखा उसकी रूह कांप गई और सभी खुद को बचाने के लिए भाग खड़े हुए।


























