अनधिकृत कॉलोनी रोकने के लिए ड्रोन से होगा सर्वे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा अपने विकास क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से एरियल सर्वे कराये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं जिससे भविष्य में अनाधिकृत कालोनी विकसित किये जाने तथा प्राधिकरण की योजनाओं में अनाधिकृत कब्जों पर प्रभावी रोकथाम की जा सके। इसी क्रम में गुरुवार को अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई, तमिलनाडू से आई टीम के द्वारा हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण में ड्रोन के माध्यम से एरियल सर्वे का प्रस्तुतिकरण किया गया। उपाध्यक्ष द्वारा उपरोक्त प्रस्तुतीकरण के अवलोकन उपरान्त निर्देश दिये गये कि हापुड़ विकास में नगरीय क्षेत्र अथवा प्राधिकरण की योजनाओं के ड्रोन के माध्यम से एरियल सर्वे हेतु सुविचारित प्रस्ताव तैयार किया जाये। प्रस्तुतिकरण के दौरान उपाध्यक्ष महोदय, सचिव, वित्त नियंत्रक, नगर नियोजन एवं अन्ना यूनिवर्सिटी के विग्नेश कुमार एवं योकेश आर उपस्थित रहे।
हापुड़ से खरीदें रेडीमेट बाउंड्री व इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031



























