छिजारसी टोल प्लाजा के कर्मचारी की हत्या के प्रयास के आरोपी का न्यायालय में आत्मसमर्पण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुवा के अंतर्गत छिजारसी टोल प्लाजा पर 6 अगस्त को टोल कर्मी को जान के मार देने के इरादे से कार से टक्कर मार कर घायल कर देने के आरोपी ने शुक्रवार को हापुड़ न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। हापुड़ पुलिस ने एक प्रैस नोट में बताया है कि आरोपी जनपद गौतमबुद्ध नगर के सैक्टर-115 का सोनू उर्फ सतपाल है। जिस पर टोलकर्मी की हत्या के प्रयास मुकद्दमा पिलखुवा थाने में दर्ज है। हत्या आरोपी पर पुलिस ने दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए सार्वजनिक स्थानों पर आरोपी के इश्तहार चस्पा किए गए थे। पुलिस ने दावा किया है कि हापुड़ पुलिस की गिफ्तारी हेतु निरंतर दबिश और दस हजार रुपए के इनामी घोषित होने के बाद आरोपी सोनू उर्फ सतपाल ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
बता दें कि आरोपी सोनू ने 6 अगस्त को एक टोलकर्मी को कार्य से कुचलकर गंभीर रुप से घायल कर दिया था,जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। पुलिस ने वायरल वीडियों को संज्ञान में लेते हुए आरोपी के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया और फरार होने पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























