
सुरेन्द्र गर्ग सीनियर सिटीजन समिति के अध्यक्ष निर्वाचित
हापुड सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): सीनियर सिटीजन कल्याण समिति रजि० हापुड़ की साधारण सभा की एक बैठक रविवार को हापुड के आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में सम्पन्न हुई।बैठक में समिति ने अपने त्रेवाषिक कार्य काल की गतिविधियों के विषय में समिति के महामंत्री रामकुमार गर्ग ने अवगत कराया। सभा में उपस्थित वरिष्ठजनों ने भी अपने विचार व्यक्त किये जिनके माध्यम से समाज में बंदरों, कुत्तो के बढ़ते आतंक पर प्रशासन से पत्राचार करना, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य सेवा में सुधार करने आदि पर सरकार को अवगत कराना ताकि सभी सीनियर सिटीजनो को लाभ हो। आज की सभा में समिति का त्रिवार्षिक चुनाव किया गया जिसके लिए वरिष्ठ राकेश कुमार विमल को चुनाव अधिकारी बनाया गया जिन्होंने सभा में सर्वसम्मति से समिति की नई कार्यकारिणी सभा का चुनाव किया। अध्यक्ष -श्री सुरेन्द्र कुमार गर्ग, कार्य कारी अध्यक्ष श्री मंगल सैन गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री गंगा शरण प्रेमी। महामंत्री – श्री रामकुमार गर्ग, वरिष्ठ उपमहामनत्री श्री श्याम सुंदर खन्ना, उपमंत्री श्री सोहन पाल शर्मा। कोषाध्यक्ष – श्री राजीव जैन, सहकोषाधयक्ष श्री सुनील कुमार सिंहल, लेखा निरिक्षक – श्री सचिन कंसल। मिडिया प्रभारी – श्री सुरेश चंद्र जैन। विधि सलाहकार श्री संजय कुमार मित्तल एडवोकेट, सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गये। समिति के मुख्य संरक्षक नवरत्न त्यागी ने निवेदन किया कि सभी सीनियर सिटीजनो की सेवा समिति के माध्यम से कराते रहे।चुनाव अधिकारी विमल ने भी सभा को सम्बोधित किया और समिति का आभार व्यक्त किया। सभा के अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया |
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)



























