हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जिलाधिकारी मेधा रुपम गुरुवार की रात को गढ़ रोड पर स्थित सुप्रीम पैट्रोल पम्प पर अचानक जा पहुंची और निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खुला डीजल व पैट्रोल बिक्री करते हुए पाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर सुप्रीम पैट्रोल पम्प को सील कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि पैट्रोल पम्प संचालक किसी भी ग्राहक को पैट्रोल व डीजल खुला न बेचें, वरना सख्त और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी दिग्विजय सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Branded Men’s Wear पर 50% तक की छूट: 9927143205 || Visit Today & Get 1 Gift FREE























