👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा कोतवाली के गांव ततारपुर के जंगल से बदमाश 1330 मीटर लाइन का सैकड़ों मीटर तार काट कर चोरी कर ले गए और दो विद्युत पोलों को नुकसान पहुंचाया। विद्युत तार चोरी से इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई।
अवर अभियंता संतोष दिवाकर ने पुलिस में मुकद्दमा दर्ज कराया है कि अज्ञात बदमाश 1330 मीटर लाइन का 15 स्पैन का लगभग 10 मीटर तथा एलटी लाइन का एक स्टैन का लगभग 80 मीटर तार चोरी कर ले गए और दो पोल डैमेज कर गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884




























