👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने हापुड़ की बुलंदशहर रोड, सर्राफा बाजार समेत विभिन्न इलाकों में सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए. इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के साथ अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडे, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह भी मौजूद रहे. बता दें कि पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्थाओं और कानून व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की. पुलिस ने दौरान कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से लोगों से बातचीत भी की और सुझाव मांगे.




























