👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पुलिस बल के साथ विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा. साथ ही विभिन्न थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में जाकर सुरक्षा व्यवस्थाओं को जायजा लिया. अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र ने भी पिलखुवा के मैदान में उतर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. पुलिस ने इस दौरान वाहन चालकों की तलाशी भी ली और संदिग्धों से पूछताछ की जिससे वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा रहा
































