हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है जिसके चलते मंदिरों में पुलिस बल तैनात है. वहीं हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने महाशिवरात्रि के पर्व पर विभिन्न मंदिरों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा. बाबूगढ़ के छपकौली में स्थित श्यामेश्वर महादेव मंदिर में निरीक्षण के लिए पहुंचे पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए.
सदर एसडीम हापुड़ दिग्विजय सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से चाक चौबंद व्यवस्था है जिससे श्रद्धालुओं को परेशान न होना पड़े.
बता दें कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते महिला पुलिस बल भी तैनात किया गया है. इस दौरान उनके साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पाण्डेय, बाबूगढ़ प्रभारी देवेंद्र बिष्ट आदि पुलिस बल के साथ मौजूद रहे.
हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041





























