हापुड़, सीमन/मोहित गोयल (ehapurnews.com) : अभी सूत न कपास, फिर भी लठ्म-लठ्ठा। यह कहावत रालोद व सपा के नेताओं पर हापुड़ में खरी उतर रही है। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की अभी घोषणा नहीं हुई है और न ही राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी घोषित किए है, परंतु हापुड़ में नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद पर चुनाव प्रचार अभियान शुरु कर दिया है और इस दौड़ में समाजवादी पार्टी हापुड़ के वरिष्ठ नेता सबसे आगे दिखाई पड़ रहे है।
सपा नेता सन्नी जैन से चेयरमैन पद पर सपा का भावी प्रत्याशी घोषित कर चुनाव प्रचार अभियान को रोजाना गति प्रदान कर रहे है। वह अखबारों व सोशल मीडिया पर इश्तहार दे रहे है और नगर के चौराहों, गली-मौहल्लों तथा सपा के प्रभावशाली इलाकों में होर्डिंग लगे है। सपा नेता सन्नी जैन जनसम्पर्क में भी पीछे नहीं है और वह निरंतर जनसम्पर्क कर रहे है, साथ ही जरुरतमंदों को रजाईयां भी वितरित की है। भविष्य में परिणाम क्या होंगा, यह सब मतदाता के निर्णय पर टिका है।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*































