👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सनातन धर्म महावीर दल रजिस्टर्ड हापुड़ के चुनाव 2024-27 में नाम वापसी के बाद निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ जिसमें संस्था के अध्यक्ष पद पर सुनील जैन, मंत्री पद पर विकास गर्ग निर्विरोध चुने गए। यह जानकारी चुनाव अधिकारी वीरेंद्र कंसल और द्वितीय चुनाव अधिकारी राजीव गोयल ने दी।
इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर केशव राम सिंघल, नरेंद्र शर्मा, उप मंत्री पद पर पदम प्रकाश गर्ग एवं पंकज गर्ग, कोषाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार गर्ग, लेखा निरीक्षक पद पर विशाल शर्मा, नायक मधुसूदन दयाल महेश, सीनियर उपनायक राजेंद्र प्रकाश शर्मा, सदस्य कार्यकारिणी चुन्नीलाल, धीरज गर्ग, अनुज मित्तल, विधु वर्मा, संदीप गोयल, विभोर अग्रवाल, श्री ओम सिंघल, दीपांशु गर्ग, शांति स्वरूप गोयल निर्विरोध चुने गए।


























