👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पिलखुवा में नगर पालिका के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने तैयारियां शुरू कर दी है और लोगों से संपर्क साधना भी शुरू कर दिया. चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी सुनील गर्ग ने गुरुवार को कटारिया समाज के लोगों के साथ मुलाकात की और जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं को जाना. इस दौरान सफाई का मुद्दा काफी गरमाया. सुनील गर्ग ने लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याओं के निस्तारण का वादा किया. इस अवसर पर सोनू कटारिया, दीपक कटारिया, अनुज कटारिया, मनोज, भगत राम, किशनपाल, विकास, शिवम आदि उपस्थित रहे.
































