हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए सुनील अग्रवाल विजयी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। देर रात दो बजे चुनाव परिणाम आए जिसमें अध्यक्ष पद के लिए खड़े दो उम्मीदवारों सुनील अग्रवाल व सुशील चन्द्र शर्मा में से सुनील अग्रवाल ने 403 मत प्राप्त कर जीत हासिल की तथा सचिव पद के लिए खड़े अशोक गिरी व खालिद खान में से अशोक गिरी 407 वोट हासिल कर विजयी हुए।

बाए में विवेक गर्ग व दाए में खड़े विजयी उम्मीदवार सुनील अग्रवाल।

चुनाव में किया कड़ा परिश्रम: सुनील अग्रवाल

चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए खड़े सुनील अग्रवाल ने बताया कि उनके समर्थकों ने उन्हें विजयी बनाने के लिए कड़ा परिश्रम किया। सुनील अग्रवाल के चुनाव सहयोजक विवेक गर्ग ने EHAPUR NEWS को बताया कि समर्थकों ने इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कड़ा परिश्रम किया और सभी ने कोरोना महामारी के बीच नियमों का पालन करते हुए प्रचार व प्रसार किया। विवेक गर्ग ने बताया कि जैसे ही परिणामों की घोषणा हुई तो कचहरी परिसर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और समर्थकों ने माला पहनाकर विजयी उम्मीदवार का स्वागत किया।    

जानें कितनी वोटों से कौन जीता व हारा:

पद: अध्यक्ष

सुनील कुमार अग्रवाल: 403 वोट हासिल कर विजयी हुए

सुशील चन्द्र शर्मा: 328 मत हासिल हुए

बाए में विजयी उम्मीदवार अशोक गिरी व दाए में विकास त्यागी।

पद: सचिव

अशोक कुमार गिरी: 405 मत हासिल कर विजयी

खालिद खान: 331 मत प्राप्त किए

पद: वरिष्ठ उपाध्यक्ष

अनाम सिंह: 429 मत हासिल कर विजयी हुए

विनोद कुमार सिंह तोमर: 258 मत प्राप्त हुए

पद: सह-सचिव प्रकाशन:

संजीव कुमार: 333 मत

श्रीराम प्रजापति: 335 मत हासिल कर विजयी

पद: सह-सचिव प्रशासन:

रवि कुमार: 395 मत हासिल कर विजयी हुए

कु. अनुराधा: 281 मत प्राप्त किए

पद: कोषाध्यक्ष

विनिता त्यागी: 431 मत हासिल कर विजयी

भूषण प्रशांत: 258 मत हासिल किए

देर रात तक चली मतगणना।

देर रात तक चली काउंटिंग:

चुनाव शुक्रवार सुबह 9 बजे शुरु हुए शाम 5 बजे तक चले। इस बीच कुल 810 मतदाताओं में से 740 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शाम को मतगणना शुरु हुई जो रात लगभग दो बजे तक चली। इस बीच कचहरी परिसर में काफी चहल-पहल रही।

परिणाम आने पर खुशी:

जैसे ही परिणामों की घोषणा हुई वैसे ही जीतने वाले उम्मीदवारों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

जीतने के बाद समर्थक व उम्मीदवार विक्ट्री का साइन दिखाते हुए।

कड़ी सुरक्षा:

आपको बता दें कि चुनाव भारतीय किसान यूनियन के ऑफिस में हुए। इस बीच मतदाता केंद्र से लेकर कचहरी तक पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही। चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।








Related Posts

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…

Read more

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे
error: Content is protected !!