हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): सुइयों से काँच की प्लेट पर “सूक्षतम हस्त-उत्कीर्णित एक-प्रष्ठीय श्री रामचरितमानस” के रूप में हापुड़ के भौतिकी प्रवक्ता अजय कुमार मित्तल की एक अद्भुत व अद्वितीय कृति को “इंडिया बुक ओफ़ रिकार्ड” में सम्मिलित किया गया है।यह जनपद हापुड़ के लिए अत्यंत हर्ष व गौरव का विषय है।लोगों ने मित्तल को बधाइयां दी हैं।































