हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के ब्रजघाट स्थित गंगा घाट पर शुक्रवार देर रात पुलिस ने गश्त के दौरान एक सर्राफा व्यापारी को गंगा में कूदने से बचा लिया। इसके बाद में स्वजन को मामले की जानकारी दी गई और व्यापारी को परिजनों को सौंप दिया। गढ़ का एक सर्राफा व्यापारी शुक्रवार देर रात अपने परिजनों से नाराज होकर बृजघाट पर पहुंच गया और आत्महत्या करने के मकसद से गंगा में कूदने का प्रयास करने लगा। गनीमत रही इसी दौरान चौकी प्रभारी अमित सिंह टीम के साथ गश्त कर रहे थे। चौकी प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए युवक को गंगा में कूदने से बचा लिया।
नगर पालिका परिषद हापुड़ अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत की ओर से सभी शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
























