
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर विकसित उत्तर प्रदेश के सुझाव आमंत्रित किए
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय हापुड़ में QR कोड स्कैन कर सुझाव देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने स्वयं QR कोड स्कैन कर अपना मूल्यवान सुझाव साझा किया एवं सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इस जनभागीदारी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय हापुड़ द्वारा नामित नोडल अधिकारी श्री अमित कुमार शर्मा के निर्देशन में किया गया। नोडल अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को अभियान के उद्देश्य, सुझावों के महत्व एवं विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में जनसहभागिता की भूमिका के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि “विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लिए सुझाव अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को राज्य के भविष्य के विकास में भागीदारी का अवसर प्रदान करता है। आम नागरिकों के विचार, सुझाव और अपेक्षाएँ विकास की योजनाओं को अधिक प्रभावी दिशा प्रदान करेंगे। पुलिस विभाग सदैव राष्ट्र एवं समाज निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाता आया है और आगे भी इस प्रकार के सकारात्मक एवं जनहितकारी अभियानों में योगदान देता रहेगा।”
नोडल अधिकारी श्री अमित कुमार शर्मा ने कहा कि “जन भागीदारी से ही नीतियों और विकास की योजनाएँ मजबूत और वास्तविक बनती हैं। हर सुझाव प्रदेश को विकसित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान में पुलिस विभाग का उत्साहपूर्ण सहयोग सराहनीय है।”
कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने QR कोड स्कैन कर अपने सुझाव साझा किए और उत्तर प्रदेश के विकसित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और प्रेरणादायक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)































