👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के बछलौता गांव में रविवार को गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे सारा गन्ना सड़क पर बिखर गया। बताया जा रहा है कि यह गन्ना शुगर मिल जा रहा था।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को शुगर मिल जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर बछलौता गांव में पलट गया। चारों ओर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। ऐसे में सारा गन्ना सड़क पर बिखर गया।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038





























