हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 2021-22 गन्ना पेराई सत्र में चीनी मिल के संचालन की तैयारी की जा रही है। इसके लिए किसानों का गन्ना खरीदने के लिए क्रय केंद्र भी स्थापित किए जा चुके हैं। किसानों की सुविधाओं को देखते हुए गन्ना सट्टा प्रदर्शन आदि कार्य कराए जा चुके हैं। ऐसे में गन्ना आपूर्ति के लिए पर्ची का एसएमएस किसानों को किया जाता है। लेकिन यदि किसानों ने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया है तो उनके पास ही एसएमएस नहीं पहुंचेगा। इसके लिए किसानों को ई गन्ना एप और गन्ना पर्यवेक्षक के माध्यम से अपना मोबाइल नंबर अपडेट करना होगा जिससे उन्हें एसएमएस प्राप्त हो। किसानों की सुविधा को देखते हुए गन्ना आपूर्ति पर्ची किसानों के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जाती है। पर्ची के बिना किसान को परेशानी हो सकती है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333






























