हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर में मंगलवार की सुबह एक टैंकर और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत हो गई जिसमे ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। राहगीरों ने ट्रैक्टर चालक को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को साइड कराया जिससे यातायात सुचारु हुआ।
आपको बता दें कि बुलंदशहर रोड पर स्थित हाफिजपुर थाने से 100 मीटर की दूरी पर सोमवार की सुबह यह सड़क हादसा हुआ। राहगीरों ने बताया कि ट्रैक्टर गन्ना लेकर बृजनाथपुर शुगर मिल की ओर जा रहा था। रॉन्ग साइड होने की वजह से सामने से आ रहे टैंकर से ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान ट्रैक्टर चालक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर ट्रॉली को साइट किया। बता दें कि बुलंदशहर रोड पर गन्ने से लदी भैंसा बुग्गी, ट्रैक्टर ट्राली बड़ी संख्या में शुगर मिल की ओर रॉन्ग साइड जाती है। रॉन्ग साइड होने की वजह से हादसे का खतरा हर समय मंडराता रहता है। इसी के चलते यह सड़क हादसा हुआ।





























