हापुड़ में गन्ने का रकबा घटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के किसानों को गन्ने के बकाया का भुगतान न होने से खफा किसानों ने इस बार गन्ने की बुआई कम की है जिस कारण जनपद हापुड़ में पेराई सत्र 2023-24 के लिए गन्ने का रकबा 3601 हेक्टेअर घट गया। अधिकृत सूत्रों के अनुसार जनपद हापुड़ में पेराई सत्र 2022-23 में 41947 हेक्टेअर में गन्ना बोया गया था जबकि सत्र 2023-24 में 38346 हेक्टेअर गन्ना बोया गया है यानि कि चालू सत्र के लिए 3601 हेक्टेअर में गन्ना की बुआई कम हुई है।
बता दें कि जनपद हापुड़ में सिम्भावली व बृजनाथपुर शुगर मिल है, जो किसानों को गन्ना भुगतान करने में फिसड्डी हो रही है जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। आए दिन किसान गन्ना भुगतान की मांग को लेकर शुगर मिलों के गेट पर, कलैक्ट्रेट पर धरना, प्रदर्शन कर रहे है। किसानों को भुगतान के आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिल रहा है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622

























