👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लायंस क्बल हापुड़ ग्रेटर के तत्वावधान में गुरुवार को हापुड़ के रेलव पार्क में एक निःशुल्क ब्लड शुगर जांच शिविर लगाया। शिविर में डाक्टर गौरव गर्ग व उनकी टीम ने करीब 188 लोगों के ब्लड शुगर की जांच की।
शाखा सचिव अनुज गोयल ने बताया कि रेलवे पार्क में प्रातः कालीन भ्रमण पर आने वाले महिला व पुरुषों ने ब्लड शुगर की जांच कराई। चिकित्सकों ने रोगियों को वसा युक्त भोजन, मिठाई तथा मैदा से बनी वस्तुओं से परहेज रखने की सलाह दी और कहा कि सुबह-शाम भ्रमण व परहेज से ही शुगर पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

































