
शुगर मिलों ने 14.70 करोड़ रुपए का किया भुगतान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की सिंभावली तथा बृजनाथपुर शुगर मिल ने किसानों को 14.70 करोड़ रुपए का भुगतान किया है जिससे किसानों को थोड़ी राहत मिली है। आईआरपी अनुराग गोयल ने बताया कि जनपद के किसान संयम बनाकर रखे हैं। उनका भुगतान बेहद तेजी से होगा।
सिंभावली शुगर मिल ने दिवाली से पहले अधिक से अधिक भुगतान देने का दावा किया है। हालांकि दोनों चीनी मिलों पर अभी 200 करोड़ रुपए से ज्यादा बकाया है।
मंगलवार को पैराई सत्र 2024-25 का 14.70 करोड़ का भुगतान किसानों को किया गया जिसमें सिंभावली शुगर मिल ने 10.20 करोड़, बृजनाथपुर शुगर मिल ने 4.50 करोड़ का भुगतान किया है। सिंभावली मिल पर अभी 159.64 करोड़ और बृजनाथपुर शुगर मिल पर 62.90 करोड़ का भुगतान बाकी है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


























