हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की सिंभावली और बृजनाथपुर शुगर मिल पर किसानों का करीब 383.45 करोड़ रुपए बकाया होने पर डीएम ने मामले की फाइल तलब की है. सिंभावली शुगर मिल ने हर महीने 50 करोड का भुगतान करने का दावा किया था लेकिन यह प्रक्रिया बेहद मंदी है जिससे किसानों को परेशानी हो रही है.
आपको बता दें कि करीब 60 हजार गन्ना किसानों का हापुड़ की दोनों शुगर मिलों पर सत्र 2021-22 का 383.45 करोड़ रुपए बकाया है. बृजनाथपुर मिल 52 फ़ीसदी ही भुगतान कर सका है जबकि सिंभावली 42% भुगतान दे चुका है. इससे किसान लगातार परेशान हैं मामला डीएम तक पहुंचा जिन्होंने मामले की फाइल तलब की है.
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER*: 9289923209
























