हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने चीनी मिल प्रबंधक बोर्ड को चेतावनी दी है कि गन्ने का नया पिराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ने के बकाया का भुगतान किसानों को कर दिया जाए। यह चेतावनी मेरठ के मंत्री ने सोमवार को एक समीक्षा बैठक में दी है। इस बैठक में चीनी मिल प्रबंधन तंत्र उपस्थित थे।
बता दें कि जनपद हापुड़ के दो शुगर मिल सिंभावली व बृजनाथपुर की ओर किसानों के गन्ने का करोड़ों रुपए का बकाया है जिसके भुगतान की मांग को लेकर जनपद का किसान आए दिन धरना, प्रदर्शन कर रहा है और मिल प्रबंधक मूक दर्शन बना है। जनपद हापुड़ में गन्ने का नया पिराई सत्र नवंबर के प्रथम सप्ताह में शुरू होना प्रस्तावित है।
VIDEO: घर बैठे धुलवाएं और ड्राईक्लीन कराएं कार : 7060333554





























