
👁 51 views Views
शुगर मिलों ने किया 13.89 करोड़ का भुगतान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की दोनों शुगर मिलों ने गुरुवार को किसानों का 13 करोड़ 89 लाख रुपए का भुगतान किया। आईआरपी अनुराग गोयल का कहना है कि सिंभावली शुगर मिल ने 12 करोड़ 31 लाख और बृजनाथपुर शुगर मिल द्वारा एक करोड़ 58 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। मिल द्वारा किसानों को लगातार भुगतान किया जा रहा है। नियम अनुसार चीनी बेचकर किसानों का शत-प्रतिशत भुगतान किया जाएगा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264



























