हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कंपोजिट स्कूल हरसिंहपुर में बृजनाथपुर शुगर मिल के डिप्टी मैनेजर राकेश कुमार बहल की पुत्री कृति बहल ने अपना जन्म दिवस विद्यालय के बच्चों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया। कृति बहल ने गुरुवार को विद्यालय में उपस्थित 186 छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को गिफ्ट पैकेट कॉपियां एवं पैन वितरित किए। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ एवं छात्र छात्राओं ने कृति बहल को उनके जन्मदिवस पर बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी रचना सिंह ने कृति बहल को बधाई देते हुए कहा कि अपनी खुशियों में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शामिल करना प्रशांसनीय है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डा.अकील अख्तर ने राकेश कुमार बहल एवं उनके परिवार के प्रति आभार प्रकट किया।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

































