
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की दोनों शुगर मिलों को हर हफ्ते अब गन्ने का भुगतान करना होगा। डीसीओ ने संबंध में नोटिस जारी कर दिया है। अभी तक सिंभावली शुगर मिल 25 फ़ीसदी यानी 107 करोड़ और बृजनाथपुर शुगर मिल 28 फ़ीसदी यानी 50 करोड़ रुपए का भुगतान कर चुकी है। बकाया 457 करोड़ के भुगतान करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

पेराई सत्र 2023-24 समाप्त हो चुका है। सिंभावली शुगर मिल ने किसानों से 439 करोड़ और बृजनाथपुर मिल ने 175 करोड़ का गन्ना खरीदा था। दोनों मिलो को लक्ष्य के सापेक्ष बहुत कम गन्ना मिला है। 30 मार्च तक ही मिलो में सत्र चला था। जिला गन्ना अधिकारी सना आफरीन खान का कहना है कि चीनी मिलों को हर सप्ताह भुगतान के निर्देश दिए गए हैं। किसानों को समय से भुगतान मिलेगा। इसके लिए उन्हें परेशान होने नहीं दिया जाएगा।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483


































