हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश सरकार ने चीनी मिलों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। आने वाली 20 अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चीनी मिल चलेंगी। सम्भावना है कि जनपद हापुड़ की सिंभावली व ब्रजनाथपुर शुगर मिल 20 अक्टूबर से चलेंगी। इसके लिए चीनी मिलों ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं परिवहन विभाग ने इन चीनी मिलों को गन्ने की ढुलाई के लिए 10 साल से अधिक पुराने वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी है।
गन्ने का पेराई सत्र जल्द शुरु होने का रहा है। आने वाली 20 अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चीनी मिल चलेंगी। वहीं मध्यप्रदेश में 25 अक्टूबर से और पूर्वी उत्तर प्रदेश में नवंबर के पहले हफ्ते में चीनी मिले चलाई जाएंगी। बता दें कि पिछले 4 सालों में किसानों को 1 लाख 42 हजार 650 करोड रुपए का भुगतान किया गया है। हालांकि 67 चीनी मिलों पर आंशिक बकाया है जिसका जल्दी भुगतान कर दिया जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 अक्टूबर से चीनी मिले चलाने की तैयारी जोरों पर है।
सब्जियों पर पाएं 15% तक डिस्काउंट *, FREE Home Delivery के कॉल करें: 8650607033
जानिए आज के भाव:


























