👁 0 views Views
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कसेरठ बाजार में चल रहे पर्यूषण पर्व में गुरुवार को सुगंध धूप दशमी मनाई गई। जैन शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के शिष्य पंडित प्रवीण ने धूप दशमी कथा सुनाई तथा धूप दशमी के महत्व को विस्तार से समझाया। जैन समाज के अनेक लोगों ने भगवान जी की प्रतिमा के सम्मुख भक्ति भाव से भक्ति की। उसके बाद धूप खेई गयी। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन एवं महामंत्री अशोक जैन, अनिल जैन, वीरेन्द्र जैन, सतीश जैन, सुरेश चन्द्र जैन, पंकज जैन, निशा जैन, प्रभा जैन, सरोज जैन, अनिता जैन, नेहा जैन, बीनू जैन एडवोकेट आदि उपस्थित थे।
































