👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने छेड़खानी का शिकार हुई पीड़िता की तहरीर के आधार पर छेड़खानी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि 26 मई को थाना सिंभावली पुलिस को एक महिला ने तहरीर दी कि उसके साथ कुछ आरोपियों ने छेड़खानी की है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और आगे की जांच शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराकर पीड़िता के बयानों की वीडियोग्राफी की है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

































