
👁 17 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में गंगा में अचानक हुई जलस्तर बढ़ोतरी से पुलिस-प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। गंगा किनारे बैठे पुरोहितों, श्रद्धालुओं में भी अफरा-तफरी मच गई। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र में हुई बारिश से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी मानी जा रही है।
रविवार को गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया जिससे अधिकारियों की चिंता की लकीरें गहरी हो गई। गंगा का जलस्तर बढ़ने पर अधिकारियों ने सतर्कता बढ़ा दी है जो पल-पल की गतिविधि पर निगाह बनाए हुए हैं। हालांकि फिलहाल किसी प्रकार की चिंता की बात नहीं है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























